रुडकी, मार्च 7 -- लक्सर, संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसके साथ उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के रक्त का सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सैयद अहमद ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के दौरान अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि डिलीवरी के समय गर्भवती महिलाओं को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं में अधिकांश रक्त की कमी देखने को मिलती है, जो बेहद ही गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.