जमशेदपुर, मई 16 -- जिला स्वास्थ्य विभाग एक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस अत्याधुनिक एंबुलेंस खरीदेगा। इससे हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक के मरीज या दुर्घटना में जख्मी को तत्काल बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने में सहूलियत होगी। सिविल सर्जन ने लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस खरीदने का टेंडर निकाला है, जिसपर 15 मई के बाद कार्रवाई शुरू होगी। इससे इमरजेंसी मरीजों को सुरक्षित एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल पहुंचाया जाएगा। जानकार बताते हैं कि अभी गंभीर मरीजों को सामान्य एंबुलेंस द्वारा रेफर किया जाता है। एंबुलेंस में लाइफ सपोर्ट सुविधा नहीं होने से रास्ते में मरीजों की हालत बिगड़ जाती है। नई एंबुलेंस में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, कार्डियक मॉनिटर, डिफिब्रिलेटर व सक्शन मशीन होंगी। यह भी पढ़ें- नैनीताल बैंक ने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस भेंट की लाइफ सपोर्ट एं...