गिरडीह, अगस्त 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगोदर प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग के लिए सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति की है। जारी पत्र में सूर्य प्रकाश उर्फ सोनू सिंह को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री के द्वारा जारी पत्र में डीसी को निर्देश दिया गया है कि संबंधित विभाग को इस नियुक्ति की सूचना अवगत कराई जाए। सांसद प्रतिनिधि के रूप में अब सूर्य प्रकाश बगोदर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं, समस्याओं और जनता की शिकायतों को केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के लिए नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह ने बताया कि जिस आशा और उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस हर संभव खरा उतरने का ...