बरेली, मई 20 -- मीरगंज, संवाददाता।सीएचसी के संविदा, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों, आशा एवं संगिनी को मार्च माह के बाद वेतन नहीं मिला है। विरोध में कर्मचारी सोमवार से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। संविदा कर्मी अमन गुप्ता ने बताया कि एक तो वेतन बहुत कम है, वो भी विभाग समय से नहीं दे रहा। विभाग ने 20 मई तक वेतन का भुगतान नहीं किया तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने गत 18 मई को सीएमओ को ज्ञापन दिया था। सीएमओ ने संविदा, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों, आशा एवं संगिनी का बजट जारी करने को मिशन निदेशक को गत सोमवार को पत्र लिखा है। यह भी पढ़ें- नाराज कर्मियों ने दिया कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम यह भी पढ़ें- 25 मई तक वेतन भुगतान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी यह भी पढ़ें- एनएचएम के संव...