वाराणसी, अक्टूबर 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक बुधवार को शिवपुर सीएचसी में हुई। इसमें संविदाकर्मियों की लंबित मांगों पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। तय हुआ कि कर्मचारी 8 अक्तूबर से तीन दिनों तक दुर्गाकुंड सीएमओ कार्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देंगे। वहीं इस घोषणा के मद्देनजर सीएमओ ने स्थायीकर्मियों की छु‌ट्टियां रद्द कर दी है। जिले में तैनात 1207 संविदाकर्मी फिजियोथेरेपी, एक्स-रे, पैथोलॉजी सहित अन्य जगह तैनात हैं। ये लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, नियमितीकरण और सेवा संबंधी अन्य मांगें कर रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: आज संविदा स्वास्थ्यकर्मि...