रुडकी, दिसम्बर 11 -- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को लक्सर क्षेत्र में कई निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. रमेश कुंवर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में रायसी के सुरजा क्लीनिक में अनियमितताएं मिलने पर उसके अंतः रोगी विभाग (आईपीडी) को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। टीम ने इस दौरान लक्सर क्षेत्र के निदान अस्पताल एंड ट्रॉमा सेंटर, सदाकत अस्पताल, डॉ. आरएस परमार अस्पताल, देविक हेल्थकेयर सेंटर, शिव शक्ति अस्पताल, मेरठ अस्पताल, और चीमा अस्पताल, गोवर्धनपुर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अधिकांश संस्थानों में बिना पंजीकरण, बिना योग्य चिकित्सक और बिना प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ के संचालन के मामले सामने आए हैं। कई अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट निस्तारण, अग्निशमन उपकरण एवं न्यूनतम मानकों से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.