मुजफ्फरपुर, जून 16 -- फोटो - सतीश मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग नए जिला कार्यक्रम प्रबंधक सलीम जावेद ने मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति में योगदान दिया। योगदान करने के बाद उन्होंने जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने सीएस डॉ सुधीर कुमार से भी मुलाकात की।नए डीपीएम ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में जिले को बेहतर स्थान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। डीपीएम के ज्वाइन करने पर जिला अनुश्रवण व मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश कुमार झा, डीपीसी अमित कुमार वर्मा, राज किरण, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार आदि ने उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग के नए डीपीएम ने दिया योगदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...