जामताड़ा, मई 31 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। बीते 4 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के विरोध में जामताड़ा के स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों की एक बैठक रविवार को हुई। जिसमें कर्मियों ने सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आउटसोर्सिंग कर्मियों ने बैठक के बाद विरोध प्रदर्शन किया। इसके समर्थन में झारखंड राज्य चिकित्सा, स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ भी खुलकर सामने आ गया है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आउटसोर्सिंग कर्मचारी भुगत रहे हैं सरकारी यदि चाहे तो स्वास्थ्य विभाग में सभी कर्मियों को नियमित बहाली कर रोजगार से जोड़ सकती है महासंघ नीतियों के विरुद्ध तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों के नियमित बहाली की लड़ाई सड़क से लेकर रांची तक लड़ी जाएगी। यह भी पढ़ें- स्...