वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष और एमडी एनएचएम डॉ. पिंकी जोवेल का मंगलवार को यहां आगमन होगा। कमिश्नरी सभागार में बनारस और विंध्य मंडल के अधिकारियों के साथ वे समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें आयुष्मान योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, निर्माण कार्य सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। दोनों अधिकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- आयुष्मान अरोग्य मंदिरों की नोडल अधिकारी करेंगे नियमित जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...