शामली, मार्च 11 -- जिला स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की जांच में करोड़ों के गड़बड़ झाले की पुष्टि के बाद डीएम ने अन्य निर्माण कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए है। साथ ही जांच रिपोर्ट शीघ्र ही मंडलायुक्त को भेजी जा रही है। सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारन विधानसभा से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने स्वास्थ्य विभाग में कराए गए निर्माण कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता के आरोपों की शिकायत पर मंडलायुक्त के आदेश पर डीएम की ओर से सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गयी है। जांच समिति ने अपनी जांच पूरी कर डीएम को सौंप दी है। जांच में भारी वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि की गयी है। इस पर डीएम ने अन्य निर्माण कार्यों की भी जांच कराने के निर्देश दिए है। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि रिपोर्ट जल्द ही संबंध...