पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जिले के अलग अलग प्रखंड में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए सतर्कता पर तैयारी शुरु कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस बावत जिले के अलग अलग प्रखंड में संभावित बाढ़ के दौरान जरूरतमंद की मदद में चिकित्सकीय सुविधा सुलभ कराने के लिए मेडिकल टीम गठित कर ली है। इसके लिए अलग अलग प्रखंड में टीम का गठन किया। यह गठित टीम तीन अलग अलग स्वरूप में है। इससे जरूरत के अनुकुल जरूरतमंदों को चिकित्सकीय सुविधा का समय पर लाभ दिया जा सकेगा। इस गठित टीम में चलंत, स्थायी और अस्थायी टीम का गठन किया। इन तीनों टीमों से जिले में कुल 103 टीम गठित की गई है। इस गठित टीम में चलंत टीम 18, स्थायी 45 और अस्थायी टीम 40 की संख्या में गठित की गई है। चलंत टीम में विशेषकर अमौर और कस...