एटा, मार्च 26 -- मेडिकल कालेज की ओर से की गई शिकायत के बाद कोल्डचेन की लाइट काट दी गई। आरोप है कि लाइट कटने के बाद 24 घंटे आपूर्ति वाली विद्युत लाइन को काट दिया। शिकायत पर विद्युत विभाग ने स्वास्थ्य विभाग कार्यालय तक आने वाली लाइन को काटकर शहरी क्षेत्र की लाइन से जोड़ दिया गया है। करीब दस वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग कार्यालय तक जिला अस्पताल परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से 24 घंटे आपूर्ति लेने के लिए विद्युत लाइन डाली गई थी। इससे स्वास्थ्य विभाग में मुख्य कोल्ड चेन में वेक्सीन रख-रखाव का कार्य कराया जा रहा है। वर्ष 2021 से जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज में समायोजित कर दिया गया। करीब चार वर्ष से चल रही 24 घंटे आपूर्ति वाली विद्युत लाइन को दो दिन पूर्व मेडिकल कालेज प्रशासन की शिकायत पर विद्युत विभाग ने कटवाकर शहरी क्षेत्र की लाइन से जोड़...