बिजनौर, मार्च 11 -- नगीना। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी बिजनौर द्वारा गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्ण कान्त राहुल, डा.देवेंद्र कुमार, सुपरवाइजर राजीव पाल ने नगीना एवं बढ़ापुर क्षेत्र के नर्सिंग होम एवं अस्पतालों का निरीक्षण कर अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी किए एवं दो अपंजीकृत अस्पताल को सील किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्ण कान्त राहुल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगीना के नोबल पॉलीक्लिनिक पर कुछ अनियमितताओं के मद्देनजर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा, बढ़ापुर रोड स्थित नंदपुर में मीना क्लीनिक के संचालक संचालन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया। गांव काज़ीवाला में कमलेश देवी मेमोरियल नर्सिंग होम का पंजीकरण न ...