जौनपुर, जनवरी 7 -- गौराबादशाहपुर। कस्बे में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम देख अवैध रूप से संचालित हो रहे कई मेडिकल स्टोर और अस्पताल संचालक बंद कर फरार हो गए। धर्मापुर ब्लाक के सीएचसी चोरसंड के अधीक्षक डा. श्रवण यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बा के मुख्य मार्ग के साथ ही बारी रोड और पुलिस चौकी के पास कई स्थानों पर छापामारी की। अधीक्षक ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है। टीम देख कई संचालक भाग खड़े हुए। मौके पर मिले तीन निजी अस्पतालों को नोटिस दी गई है। उनसे कागजात दिखाने को कहा गया है। यदि कागजात सही नहीं मिले तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...