चतरा, अप्रैल 11 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रखंड के गेरूआ उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सौ दिनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 90 ग्रामीणों का एक्स-रे और बलगम जांच किया गया, जिसमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव लोगों को टीबी की नि:शुल्क दवा दी गई। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का सुगर टीबी कॉन्टेक्ट वाले व्यक्तियों को स्कैनिंग किया गया। मौके पर उपस्थित सीएससी केंद्र प्रतापपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कुमार संजीव ने लोगों से टीबी की जांच कराने और उसे बचाव के उपाय एवं रहन सहन साफ सफाई पर ध्यान देने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसएचओ रवीना कुमारी, एसटीएस संजय कुमार बिंदू कुमार, एक्स-रे टेक्निशियन सुदाम, सरफराज गुड्डू एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।...