हरदोई, जुलाई 14 -- मल्लावां (हरदोई) संवाददाता। हरदोई जिले में मल्लावां कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने औचक छापेमारी कर चार अस्पतालों को सीज कर दिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई निजी अस्पतालों के संचालकों ने शटर गिरा दिए और मरीजों को अन्य स्थानों पर भेज दिया।स्वास्थ्य टीम ने हरदोई रोड स्थित मल्लावां सिटी हॉस्पिटल, शांति पॉली क्लीनिक, बाजीगंज बाजार स्थित तुलसी हॉस्पिटल और नटराज हॉस्पिटल की जांच की। अस्पताल अपंजीकृत पाए जाने और मौके पर चिकित्सक उपलब्ध न होने पर इन्हें सीज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: स्वास्थ्य विभाग का छापा, चार अपंजीकृत अस्पताल सीज वहीं बेबी चिल्ड्रेन हेल्थ केयर हॉस्पिटल को नोटिस जार...