हाजीपुर, जून 22 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में कालाजार रोग समाप्त हो चुका है। कालाजार फिर से पांव नहीं पसारे इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने में जुटा है। जिले में कालाजार से उपचारित मरीजों का नियमित रूप से फॉलोअप कराया जा रहा है। इसके लिए जिले में 2015 से लेकर 2025 तक उपचारित कालाजार मरीजों का डोर-टू-डोर जाकर फॉलोअप कराया जा रहा है, ताकि उनमें फिर से विकसित होने वाले चर्म कालाजार (पीकेडीएल) से सभी संभावित मरीजों की ससमय पहचान एवं कालाजार से उपचारित मरीजों में पीकेडीएल (पोस्ट कालाजार डर्मल लीशमैनियासिस) के संभावित मामलों की ससमय पहचान कर उपचार सुनिश्चित की जा सके। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग करावा रहा कालाजार उपचारित मरीजों का फॉलोअपफॉलोअप की प्रक्रिया जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ...