जमशेदपुर, मार्च 5 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए 4 घंटे में 20 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान । सरकारी ब्लड बैंक एमजीएम डिमना रोड मानगो में आनंद मार्ग ने डायन कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने वाले स्वर्गीय प्रेमचंद के पुण्य स्मृति 20 यूनिट रक्तदान किया । स्वर्गीय प्रेमचंद जी को आनंद मार्ग श्रद्धांजलि देते हुए होली के अवसर पर रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए 20 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर बहुत सारे घटनाएं घटने की संभावना रहती है और उस समय रक्त की जरूरत पड़ती है इसको ध्यान में रखते हुए होली के समय यह कार्यक्रम रखा गया।आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल कि ओर से ईश्वर कोटि के मनुष्यों ने 20 यूनिट रक्तदान किया एवं 50 पौधा वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्ञानरंजन...