रामगढ़, जून 9 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने तथा चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति और रोस्टर ड्यूटी को सख्ती से लागू करने को कहा। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने शेष पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने का निर्देश दिया। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य...