चंदौली, दिसम्बर 23 -- चंदौली, संवाददाता।। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला पोषण/कन्वर्जेन्स समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने कुपोषण को कम करने और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान सीडीपीओ बरहनी, चहनिया और धानापुर सबसे खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की। चेताया कि अगले पंद्रह दिनों में अपेक्षित गति लाए अन्यथा की दशा में कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वहीं सीडीओ को निर्देश दिया कि तीन सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सीडीपीओ को प्रतिदिन अपने कार्यालय बुला कर कार्य कराएं। जब तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त ना हो। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अभियान चलाकर सैम-मैम (कुपोषण बच्चों) की पहचान करें और उन्हें एनआरसी केंद्र...