जामताड़ा, मई 29 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के देवलबाड़ी गांव में शुक्रवार को क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी गुड़िया देवी ने की। इस दौरान स्वास्थ्य सहियाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा क्लेम रिपोर्ट जमा ली गई। बैठक में सहिया साथी ने स्वास्थ्य सहियाओं को एचबीएनसी, एचबीवाईसी, टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित टीकाकरण अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने को कहा गया। मौके पर ललिता मुर्मू, संगीता मुर्मू, कौशल्या देवी, बुलू देवी, सुमित्रा हांसदा, रेखा मंडल, सुबला देवी समेत अन्य स्वास्थ्य सहियाएं मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...