मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- हलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पर मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अवधेश कुमार की अध्यक्षता में एएनएम बीडब्ल्यूआर/डेटा वैलिडेशन की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीएम फेलो गौरव सिंह, डेटा एंट्री ऑपरेटर व 37 उपकेंद्रों की एएनएम मौजूद रहीं। बैठक में आकांक्षी ब्लॉक के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसमें पंजीकरण, एएनसी जांच, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, टीबी मरीजों की पहचान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, उच्च जोखिम गर्भावस्था की निगरानी व परिवार नियोजन सेवाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने फील्ड की समस्याओं पर चर्चा करते हुए अगले सप्ताह की कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...