स्वास्थ्य मेलों में हुआ 1436 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
बलरामपुर, जून 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले के सभी 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेलों में कुल 1436 मरीजों का पंजीकरण कर उनका चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार किया गया। सीएमओ ने उतरौला सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल लाभार्थियों में से 602 पुरुष, 650 महिलाएं व 184 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ही रक्तचाप, मधुमेह, टीबी, कुष्ठ रोग, नेत्र एवं दंत रोगों की जांच की गई। चिकित्सकों ने आवश्यकतानुसार परामर्श देकर मरीजों को निः...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.