गोड्डा, जनवरी 10 -- पथरगामा। पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का भव्य आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन झारखंड के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित पुत्र रजनीश यादव, प्रखंड प्रमुख अवधेश साह, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव एवं पथरगामा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच के लिए कुल 28 स्टॉल लगाए गए थे। मेले में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मरीज पहुंचे और निःशुल्क स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.