पाकुड़, जनवरी 9 -- स्वास्थ्य मेले में 1024 मरीजों की जांच कर दी गई नि:शुल्क दवा लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ संजय कुमार, जिला वीबीडी पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अमित कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार एवं लिट्टीपाड़ा पंचायत के मुखिया शिव टुडू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि यह स्वास्थ्य मेला सरकार की जनकल्याणकारी सोच का सशक्त उदाहरण है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। वाहक जनित रोग विशेषज्ञ सह नोडल पदाधिकारी अमित कुमार न...