बरेली, मार्च 29 -- जनपद के 81 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बदलते मौसम के चलते मेले में जुकाम, खांसी, बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक पहुंचे। इस दौरान बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई, साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...