हापुड़, सितम्बर 27 -- जनपद हापुड़ के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के 100 से अधिक मरीजों को उपचार मिला। मेले में आयुष्मान भारत के 9 कार्ड भी बनाए गए। तापमान में उतार चढ़ाव के चलते जिले में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। बुखार के साथ खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जिलेभर के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की भीड़ उमड़ गई। मेले में सभी बीमारियों के 953 मरीजों को उपचार मिला। इनमें 100 से अधिक बुखार, नजला, जुकाम, खांसी के मरीज रहे। सभी को दवाईयां एवं चिकित्सकों ने आवश्यक टिप्स दिए। यह भी पढ़ें- Bareily News: बारिश का असर, स्वास्थ्य मेले में कम रही मरीजों की संख्या सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि मेले में उपलब्ध सुविधाओं का मरी...