बरेली, जून 28 -- स्वास्थ्य मेले में किशोरियों को लगी एचपीवी वैक्सीन बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से बुखार, पेट की बीमारियों का हमला लगातार बढ़ रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके साथ ही त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। मेले में 31 लोगों में मलेरिया के लक्षण मिलने पर किट से उनकी जांच की गई। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मेले में इलाज कराने आए लोगों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आगामी 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुर...