कोडरमा, जनवरी 6 -- सतगावां। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आगामी स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक ने की, जबकि संचालन बीपीएम मनोज राम द्वारा किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस तथा एलएस विभाग के कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी 9 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेला को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह स्वास्थ्य मेला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के तहत आयोजित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.