हाजीपुर, मई 16 -- हाजीपुर । नि.सं. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने का जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। पार्टी के सम्मानित नेताओं और कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ने प्रभारी मंत्री निशांत कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और बधाई दी है। शुभकामना देने वालों में वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, राजापाकर विधायक महेंद्र राम, रोबिन सिंह, विजय साहनी, अरविंद राय पंकज पटेल, अजीत किशोर नारायण, त्रिविक्रम प्रसाद, सुनील कुमार सुमन, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, प्रवक्ता शक...