रांची, अप्रैल 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। माकपा (सीपीएम) ने राज्य की चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य मंत्री की अधूरी घोषणाओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सदन में की गई घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके उलट है। उन्होंने कहा कि पिछले दिसंबर में स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल में बोन मेरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) यूनिट की स्थापना और प्रत्येक पीड़ित बच्चे को 15 लाख रुपये की सहायता देने का वादा किया था, जो अधूरा है। उन्होंने रिम्स परिसर में बनकर तैयार क्षेत्रीय चक्षु केंद्र के अब तक शुरू न होने पर भी सवाल उठाए। सीपीएम ने मांग की है कि रिम्स सहित राज्य की तमाम सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अविलंब दुरुस्त किया जाए, क्...