रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने हजारीबाग में पत्रकारों पर हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लगता है झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का मानसिक स्वास्थ्य काफी खराब हो चुका है। इस स्थिति में उनके इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी चाहिए कि अविलंब विशेष सेवा विमान से अपने स्वास्थ्य मंत्री को आगरा भेजने की व्यवस्था करें, ताकि वहां उनका समुचित इलाज हो सके। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हजारीबाग में सवाल पूछे जाने पर पत्रकारों के साथ इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा मारपीट की घटना पूरे झारखंड को शर्मसार करने वाली है। कहीं न कहीं पत्रकारों पर यह हमला सीधे-सीधे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने की साजिश है। दो-तीन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री रांची के एक मीडिया हाउ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.