स्वास्थ्य मंत्री का पैर गमला गिरने से चोटिल, दून अस्पताल में कराया इलाज
देहरादून, जुलाई 12 -- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के पैर पर उनके घर में गमला गिर गया। दर्द की शिकायत पर शनिवार दोपहर को वह दून अस्पताल पहुंचे और रेडियोलॉजी में उनके पैर का सीटी स्कैन किया गया। मंत्री के अचानक अस्पताल पहुंचने से अफरातफरी मच गई और तमाम अफसर एवं डॉक्टर मौके पर पहुंचे। गर्दन में लगातार दर्द की शिकायत पर उनकी एमआरआई जांच भी कराई गई। रिपोर्ट सामान्य आने पर राहत की सांस ली। डॉक्टरों ने उनको कुछ दवाएं, आराम एवं लगातार फीजियोथैरेपी की सलाह दी। मंत्री के सरकारी अस्पताल में अपनी जांचें एवं इलाज कराने पर हर किसी ने सराहना की। इस दौरान एमएस डॉ. आरएस बिष्ट, डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र मित्तल, एचओडी ऑर्थो डॉ. अनिल जोशी, एचओडी रेडियोलॉजी डॉ. बीएन त्रिपाठी, एचओडी इमरजेंसी मेडिसिन डॉ. एनएस बिष्ट, फीजियोथैरेपिस्ट डॉ. (पीटी.) उदयन कुमार, आरएसओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.