हाजीपुर, सितम्बर 10 -- बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक हाजीपुर के सदर अस्पताल पहुंच गए।

अस्पताल का निरीक्षण मंत्री ने लगभग एक घंटे से अधिक अस्पताल के चप्पे-चप्पे का गहन निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के हाथ-पैर फूलने लगे। मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, रोगी कल्याण समिति के कार्यालय और दवा काउंटर की व्यवस्थाओं को खुद अपनी आंखों से देखा। इस दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और गंभीर कमियां उजागर होने पर मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही इमरजेंसी वार्ड में देखने को मिली।

अधिकारियों की फटकार मंत्री ने जब गंभीर मरीजों को पटना के पीएमसीएच रेफर किए जाने का रिकॉर्ड मांगा,तो अस्पताल प्रबंधन कोई डेटा...