गाजीपुर, अप्रैल 23 -- देवकली। क्षेत्र के धनेश्वर इंटर कॉलेज, कुसम्ही खुर्द परिसर में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 235 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और टीबी के लक्षणों की पहचान के लिए जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली के प्रभारी डॉ. एसके सरोज ने बताया कि यह अभियान पूरे ब्लॉक में 100 दिनों तक चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को रोगों की जांच, उपचार और बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा टीबी की जांच, दवा और उपचार सभी केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है, इसलिए मरीजों को इसका लाभ उठाना चाहिए। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्रों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन,...