स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लोगों को किया जागरूक
जौनपुर, मई 30 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पेनेसिया वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी की ओर से शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार में मधुमेह और हृदयाघात मुक्त भारत विषय पर जागरूकता तथा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सिविल जज सीडी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जनपद न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर किया गया। शिविर में डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. पल्लवी मिश्रा तथा मेडिकल स्टाफ ने प्रतिभाग किया। शिविर में सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने मधुमेह से बचाव के लिए दैनिक दिनचर्या और खानपान में बदलाव की आवश्यकता बताई। कहा कि नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन अपनाकर मधुमेह जैसी बीमारी पर काफी हद तक नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.