गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग ​​स्थित एसआरएम ​शिक्षण में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय तेल मिल गेट मोदीनगर की ओर आरोग्य शक्ति स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एसआरएम के निदेशक डॉ.एस. विश्वनाथन और ईएसआईसी की सीएमओ डॉ.सुनीता सिंह ने ​शिविर का शुभारंभ किया। लगभग 125 शिक्षकों और कर्मचारियों ने शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ​शिविर में चिकित्सा वि​शेषज्ञों ने स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप मापन, रक्त शर्करा परीक्षण, ईसीजी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। सीएमओ डॉ. सुनीता सिंह ने ​शि​क्षिकाओं और कर्मचारियों को सर्वाइकल कैंसर के संभावित लक्षणों एवं उसके उपचार के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ.आर.पी. महापात्रा, डॉ. धौम्या भट्ट, डॉ.गीता भवानी, डॉ.नवीन अहलावत, डॉ. पंकज वार्ष्णेय, राकेश पांडेय, विनोद उपाध्याय...