गिरडीह, अप्रैल 13 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के घोसे पंचायत भवन में रविवार को स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जन्मजात कटे होंठ एवं तालू से पीड़ित शिशुओं, बच्चों तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क उपचार कराने संबंधित जानकारी दी गई। मौके पर नई दिशा संस्था के सचिव शंकर लाल राणा, चिंतामणि यादव, मो. खलील अंसारी, विनिता देवी, काजल देवी, मुन्ना कुमार यादव आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...