स्वास्थ्य नीति में आर्थिक मॉडल अहम : प्रो. संखवार
वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी। आईएमएस-बीएचयू में मंगलवार को स्वास्थ्य अनुसंधान में आर्थिक मॉडलिंग पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। आईएमएस के हेल्थ टेक्नोलॉजी असेसमेंट इन इंडिया (एचटीएइन) रिसोर्स सेंटर की ओर से आयोजित कार्याशाला का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था स्वास्थ्य अर्थशास्त्र से अलग होकर काम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य नीति तय करने में आर्थिक मॉडल की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सिर्फ यह जानना काफी नहीं है कि कोई इलाज कितना असरदार है, बल्कि यह भी जरूरी है कि उसका खर्च कितना है और उसे आम लोगों तक कितनी आसानी से पहुंचाया जा सकता है। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा शिक्षकों और शोधकर्ताओं को आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.