संभल, फरवरी 25 -- कुंवर कंचन सिंह महाविद्यालय नरौली में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिन स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के प्रथम चरण में सभी स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने आस-पास के साफ सफाई कर श्रमदान किया l शिविर के द्वितीय चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली की स्वास्थ्य विभाग के डा. दीप चंद्र ,डा. प्रशांत यादव, डा. आस्था, डा. सुमन रानी स्टाफ नर्स ज्योति रानी, ऑप्टिकस आदि द्वारा सभी स्वयंसेवक व सभी स्वयं सेविकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गयीं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रूपेश कुमार मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योत्सना शर्मा, सहायक कार्यक्रम अधिकारी धन सिंह , के...