दरभंगा, मई 15 -- दरभंगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को नाका नंबर छह रहमगंज स्थित पैथोलोजी सेंटर व एक दवा दुकान पर छापेमारी की। बताया जाता है कि आधा दर्जन से अधिक दवा विक्रेता दुकान बंदकर फरार हो गए। पैथोलोजी सेंटर संचालक ने कागजात प्रस्तुत नहीं किये। अधिकारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में जल्द कागजात जमा करने को कहा। जांच टीम ने इसके बाद एक बंद दवा दुकान की जानकारी ली। बिना लाइसेंस के संचालित उक्त दुकान को जांच टीम सदस्य औषधि निरीक्षण सुनीता प्रसाद, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. रवि कुमार ने सील कर दिया। यह कार्रवाई लोक शिकायत में दायर एक परिवार वाद को लेकर हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...