रामपुर, दिसम्बर 25 -- स्वार। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को स्वार के एक जच्चा बच्चा केंद्र को सील किया है। एक दिन पहले गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी। बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने छापेमारी कर क्लीनिक पर एक्शन लिया। नोडल अधिकारी डॉक्टर देवेश चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के स्वास्थ्य टीम ने छापामारी की। एक दिन पहले कोतवाली क्षेत्र की मिलककाजी गांव निवासी एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। हिंदुस्तान पेपर में खबर प्रमुखता के साथ छपी तो स्वास्थ्य टीम में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने बुधवार को कस्बा स्थित जीनियस जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापेमारी कर उसके ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने केंद्र की बारीकी से जांच की। छापामारी के दौरान अस्पताल के रजिस्टर आदि को भी चेक किया गया। स्वास्थ्य ट...