भभुआ, अप्रैल 6 -- कक्षा पांच में रीमा, छह में ज्ञानी और सात में छाया को मिला प्रथम स्थान बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य (युवा पेज) चैनपुर, एक संवाददाता। हाटा शहर के एक निजी विद्यालय में एशिया स्किल्स एकेडमिक एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने कक्षा पांच की रीमा कुमार को प्रथम, द्वितीय अनुराग कुमार, तृतीय शिवम कुमार, वर्ग छह के ज्ञानी राज को प्रथम स्थान, द्वितीय आशा यादव, तृतीय अनन्या कुमारी, वर्ग सात की छाया कुमारी को प्रथम स्थान, द्वितीय आकांक्षा कुमारी तथा सोनू कुमार यादव को तृतीय स्थान दिया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक होरिला सिंह,प्रधानाध्यापक राजेश कुमार...