लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ। महामना मालवीय मिशन लखनऊ से संचालित महामना मालवीय मिशन मेडिकल सेल ने स्वास्थ्य जागरूकता पदयात्रा एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर डॉ. केपी चंद्रा और देवेंद्र स्वरूप शुक्ला ने लोगों को सम्बोधित किया। पदयात्रा के उपरांत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लीवर फाइब्रो स्कैन सहित विभिन्न प्रकार की रक्त जांचें की गईं। यह भी पढ़ें- डॉक्टरों ने लोगों को जरूरी सलाह दी, नि:शुल्क जांच हुईु यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...