शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के अंतर्गत द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन प्राचार्या प्रो. रूपांशु माला के निर्देशन में किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने स्वास्थ्य, पोषण एवं परिवार कल्याण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की। इस दौरान ऋतु शर्मा और डॉ. रानू दुबे ने स्वस्थ तन-मन, पोषण और फिटनेस के महत्व पर जानकारी दी। इसके बाद बहादुरपुरा और चमकनी अंटा में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बस्ती के बच्चों और महिलाओं को स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के द्वितीय सत्र में फाइलेरिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समय पर दवा सेवन और उपचार का संदेश दिया। डॉ. नुपुर रायजादा ने फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी। पोस्टर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.