रांची, मार्च 19 -- खूंटी, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वास्थ्य आरोग्य दूत संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को आयोजन सीएम एसओई गर्ल्स स्कूल, खूंटी के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम प्रबंधक काननबाला तिर्की एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी विश्वदीपक झा तथा वंदना भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीएम काननबाला तिर्की ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें सही मार्गदर्शन, स्वास्थ्य जागरुकता और सकारात्मक जीवनशैली भविष्य को सुदृढ़ बनाती है। वहीं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने किशोरों के समग्र विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर समन्वय पर बल दिया।इस दौरान आरोग्य दूतों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.