जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर। नईगंज स्थित गोमती हॉस्पिटल में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 100 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में रक्त में शुगर, ट्राइग्लिसराइड तथा टोटल कोलेस्ट्रॉल की जांच की गई। लोगों की सुविधा के लिए नाममात्र शुल्क पर यह जांच उपलब्ध कराई गई, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। डॉ. मिथिलेश मौर्य ने बताया कि जांच के दौरान कई लोगों में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में अंतर पाया गया। इसके आधार पर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोहजौनपुर। शकुन्तला सेंट्रल एकेडमी अंबेडकर तिराहा में वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। कार्यक्रम में वर्ष भर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थिय...