जहानाबाद, दिसम्बर 19 -- गोड़सर सामुदायिक केंद्र में लगाया गया था स्वास्थ्य शिविर एरिज्मा अरिस्टो फार्मा के तत्वाधान में किया गया था आयोजन घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 स्थित गोड़सर सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र प्रसाद के स्मृति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ढाई सौ से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इस मौके पर घोसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद अरविंद कुमार एवं अनिल शर्मा उर्फ करू जी का भूमिका सराहनीय रहा जिसमें इन लोगों ने लोगों के स्वास्थ्य जांच को लेकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर शिविर में स्वास्थ्य जांच के दौरान ब्लड प्रेशर जांच, शुगर जांच, आंख जांच, समेत कई प्रकार का इलाज लोगों का किया गया एवं मुफ्त में दवा का भी वितरण किया गया। मामले की जानकारी...