बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड एजुकेशन फाउंडेशन व कान्हा हॉस्पिटल के तत्वावधान में ग्राम कुलकुम्हारी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. टीएन त्रिपाठी, डा. आकांक्षा श्रीवास्तव रहे। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लगभग दो सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। फाउंडेशन के संस्थापक विनीत कुमार कुशवाहा, कान्हा मल्टी हॉस्पिटल के प्रबंधक सुरेश कान्हा, डा. सरला, रामसुफल साहू, देव सिंह, अरुण कुशवाहा, संदीप साहू, शिवम, विकास, अंकित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...