बेगुसराय, मार्च 14 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। समृद्ध यात्रा के दौरान शनिवार को सीएम नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने बियाडा मैदान से ही ऑनलाइन शहर के उलाव हवाई अड्डा के समीप मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिवर्सल द्वारा टियर-2 और टियर-3 शहरों में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार बिहार के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इससे न केवल गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बिहार में स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में मेडिवर्सल हेल्थकेयर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्य सरकार की औद्योगिक नीति के अंतर्गत प्राप्त प्रोत्साहन के कारण प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.